HOMEMADHYAPRADESH

PM Modi पीएम मोदी ने की मध्यप्रदेश के छतरपुर की इसलिए प्रशंसा

PM Modi पीएम मोदी ने की मध्यप्रदेश के छतरपुर की इसलिए प्रशंसा

PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्टस के जिलाधिकारियों और संभाग आयुक्तों को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छतरपुर में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन 37% से 97% हो गया, यह बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि कैसे प्राप्त की गई, यह कई जिलों के लिए सीखने का विषय है। प्रशासनिक व्यवस्था के लिए यह एक नए सबक के समान है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों (DM) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलों में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही सरकारी योजनाओं को लागू करने के दौरान आ रही चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब दूसरों के सपनों को पूरा करना अपनी सफलता का पैमाना बन जाए, तो फिर वो कर्तव्य पथ इतिहास रचता है। आज हम देश के आकांक्षी जिलों में यही इतिहास बनते हुए देख रहे हैं। आज आकांक्षी ज़िले देश के आगे बढ़ने के अवरोध को समाप्त कर रहे हैं। आप सबके प्रयासों से आकांक्षी जिले आज गतिरोधक के बजाय गतिवर्धक बन रहे हैं। जो जिले पहले कभी तेज प्रगति करने वाले माने जाते थे,आज कई पैमानों में ये आकांक्षी ज़िले भी अच्छा काम करके दिखा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button