News24you

News you are looking for

पति की ब्रेन हेमरेज से मौत, प्रोफेसर पत्नी ने एक घंटे बाद तालाब में कूदकर दे दी जान

पति की ब्रेन हेमरेज से मौत, प्रोफेसर पत्नी ने एक घंटे बाद तालाब में कूदकर दे दी जान

Bhopal के कमला नगर के भदभदा पुल से तालाब में कूदकर मंगलवार तड़के चार बजे महिला प्रोफेसर ने खुदकुशी कर ली । उसके एक घंटे पहले ही उनके पति की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही वह अस्पताल से बेहद दुखी होकर अपनी कार से निकली थी।

चूनाभट्टी में रहने वाले 47 साल के डाक्टर पराग पाठक दंत चिकित्सक थे और एक निजी कालेज में प्रोफेसर थे। 28 अप्रैल को सुबह नौ बजे के करीब डाक्टर पराग पाठक की तबियत खराब हुई थी। उनको परिजनों ने अरेरा कालोनी स्थित नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उनको बताया कि उनके पति पराग पाठक की हालत काफी गंभीर है।

प्रीति झारिया मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली थी। वह करोंद में नरूला कालेज में प्रोफेसर थी। उनकी शादी चार साल पहले ही पराग पाठक से हुई थी। दोनों के बच्चे नहीं थे। पराग पाठक के पिता राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। उनकी मां डाक्टर थी और इन दिनों अपने बेटे और बहू के साथ ही रहती थी। जब से पराग को ब्रेन हेमरेज हुआ तो वह अस्पताल में ही रह रही थी। घटना के बाद वह बहू के साथ ही थी। अस्पताल में डाक्टर द्वारा बेटे पराग को मृत घोषित करने के बाद वह काफी देर तक सास- बहू दोनों बिलखती रही थी।