KATNI

सांसद विवेक तनखा ने कटनी हेतु पुनः स्वीकृत किए 3 हंडपम्प एवं तिलक कालेज को खेल सामग्री।

कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशू के प्रयासों को मिली सफलता।

कटनी में गहराते जल संकट को देखते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशू के आग्रह पर मुड़वारा कटनी के वार्ड क्रमांक 21 अम्बेडकर वार्ड,वार्ड क्रमांक 37 विवेकानंद वार्ड,एवं वार्ड क्रमांक 34 रामकृष्ण परमहंस वार्ड को हैंड पम्प एवं शासकीय तिलक कालेज कटनी को क्रिकेट मेट,कबड्डी मेट,स्टेग इंटेरनशनल डीलक्स एवं एच,पे.जे-1535 स्वीकृत किया है।

जानकारी देते हुए ओएसडी बलदीप मैनि ने बताया की भीषण गर्मी में हर ओर जलसंकट छाया है,ऐसी अवस्था में हैंडपम्प होने से जनता को बड़ी राहत मिलती है।

इसी उद्देश्य से कटनी में पूर्व में 2 हैंडपम्प हेतु 2 लाख चालीस हज़ार एवं पुनः वर्तमान में 3 हैंडपम्प हेतु 3 लाख साठ हज़ार स्वीकृत किए गए है,साथ ही बच्चों के स्वस्थ जीवन में खेल के विशेष महत्व को समझते हुए कालेज प्रबंधन द्वारा बताई गयी आवश्यक वस्तुओं हेतु भी 2 लाख सात हज़ार की राशी कटनी ज़िले के अग्रणी शासकीय तिलक कालेज कटनी को स्वीकृत किया गया है।

अंशू मिश्रा द्वारा समस्त कटनी वसियों की ओर से श्री तनखा का आभार व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button