HOME

Katni Jila Panchayat Chunav निर्विरोध के फार्मूले पर चली भाजपा ने जनपदों के बाद जिला पंचायत भी की फतह

निर्विरोध के फार्मूले पर चली भाजपा ने जनपदों के बाद जिला पंचायत भी की फतह

Katni Jila Panchayat Chunav पूरे प्रदेश में कटनी जिले में भाजपा ने निर्विरोध के फार्मूले पर चलते हुए 100 फीसद सफलता हासिल कर ली। भाजपा ने जनपदों के बाद जिला पंचायत में भी निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनवा लिए।

Katni Jila Panchayat Chunav निर्विरोध के फार्मूले पर चली भाजपा ने जनपदों के बाद जिला पंचायत भी की फतह

 

पार्टी के अंदर एकमत करना काफी मुश्किल था जिला अध्यक्ष रामरतन पायल के अनुसार जनपद तथा जिला पंचायत के चुनाव हेतु विधायक संजय पाठक तथा प्रणय पांडे को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

श्री पाठक ने जनपद में सर्वसम्मति का फार्मूला शुरू किया। यह पहला अवसर था कि चुनाव की जगह पार्टी ने निर्विरोध निर्वाचन पर अपना ध्यान केंद्रित किया इसके बाद उसे सफलता हासिल होती गई। बीते दो दिनों में सभी 6 जनपदों में भाजपा ने जीत हासिल की तो वहीं आज जिला पंचायत भी पके आम की तरह उसकी झोली में आ गिरा।

Katni Jila Panchayat Chunav निर्विरोध के फार्मूले पर चली भाजपा ने जनपदों के बाद जिला पंचायत भी की फतह

इस कामयाबी का श्रेय विधायक संजय पाठक को दिया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सुनीता मेहरा तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव में अशोक विश्वकर्मा ने बाजी मार ली। हालांकि इस परिणाम की घोषणा प्रशासन स्तर पर होना बाकी है पर पार्टी ने अपनी अंदरूनी व्यवस्था में रायशुमारी का जो फार्मूला सेट किया वह कामयाब हुए जिला पंचायत सदस्यों ने पार्टी के अंदर ही पहले अध्यक्ष उपाध्यक्ष को चुना फिर उसी का फार्म जमा करवाकर निर्विरोध निर्वाचन कराया।

Show More

Related Articles

Back to top button