HOMEक्रिकेटखेलराष्ट्रीय

India Win Women Asia Cup 2022: भारतीय बेटियों ने जीता एशिया कप, श्रीलंका को 8 विकंट से हराया

India Win Women Asia Cup 2022: भारतीय बेटियों ने जीता एशिया कप, श्रीलंका को 8 विकंट से हराया

India Win Women Asia Cup 2022:  भारतीय बेटियों ने एशिया कप जीत लिया है।, महिला एशिया कप का फाइनल मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया ।

भारत ने सबसे ज्यादा छह बार यह टूर्नामेंट जीता है, जबकि श्रीलंका की टीम चार बार फाइनल में हार चुकी है।  श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य रखा । जिसे भारतीय महिला टीम ने 8 विकेट से हरा दिया ।

IND-W vs SL-W T20 Live: भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य
श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 65 रन बनाए हैं।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार
श्रीलंकाई टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। श्रीलंका के सात विकेट 25 रन के स्कोर पर गिर गए थे। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने आशा से बेहतर प्रदर्शन कर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा
43 रन के स्कोर पर श्रीलंका के नौ विकेट गिर चुके हैं। स्नेह राणा ने सुगंधिका कुमारी को बोल्ड कर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। सुगंधिका ने 24 गेंदों में छह रन बनाए। 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर नौ विकेट पर 43 रन है।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा
32 रन के स्कोर पर श्रीलंका के आठ विकेट गिर चुके हैं। राजेश्वरी गायकवाड़ ने रानासिंघे को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 20 गेंदों में 13 रन बनाए। 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 32 रन है। रानासिंघे एकमात्र श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस मैच में दहाई का आंकड़ा छुआ है।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका ने 10 ओवर में सात विकेट पर 26 रन गंवाए
श्रीलंकाई टीम ने 10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद सात विकेट खोकर 26 रन बनाए हैं। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही है। अब तक टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई है।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा
25 रन के स्कोर पर श्रीलंका को सातवां झटका लगा है। स्नेह राणा ने अपनी ही गेंद पर शेहानी का कैच पकड़ा। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। नौ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 25 रन है।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा
18 रन के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। राजेश्वरी गायकवाड़ ने नीलाक्षी डी सिल्वा को बोल्ड करके भारत को छठी सफलता दिलाई है। नीलाक्षी ने आठ गेंदों में छह रन बनाए। आठ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 19 रन है।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी
16 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए हैं। उन्होंने कविशा दिलहारी को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। कविशा ने छह गेंदों में एक रन बनाया। श्रीलंका ने पावरप्ले में पांच विकेट खोकर 16 रन बनाए हैं।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का चौका विकेट गिरा
नौ रन के स्कोर पर श्रीलंका के चार विकेट गिर चुके हैं। रेणुका ने दो विकेट झटके हैं। उन्होंने हसिनी परेरा को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया। श्रीलंकाई टीम लगातार तीन गेंदों पर विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। पांच ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 16 रन है।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
श्रीलंका की टीम फाइनल में संघर्ष करती नजर आ रही है। नौ रन के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा है। दो बल्लेबाज रन आउट हुए हैं और रेणुका ने एक विकेट लिया है। सलामी बल्लेबाज संजीवनी भी दो गेंदों में चार रन बनाकर आउट हो चुकी हैं।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा
फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम संघर्ष कर रही है। नौ रन के स्कोर पर ही टीम का दूसरा विकेट गिर चुका है। रेणुका सिंह ने माधवी को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने पांच गेंद में एक रन बनाया।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा
आठ रन के स्कोर पर श्रीलंकाई टीम को पहला झटका लगा है। कप्तान चमारी अटापट्टू 12 गेंदों में छह रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने जबरन में एक रन भागने की कोशिश की और उनकी साथी खिलाड़ी अनुष्का ने उन्हें वापस भी भेजा, लेकिन तब तक रेणुका सिंह ने गेंद विकेटकीपर ऋचा घोष को दे दी थी और ऋचा ने बिना देरी किए, उन्हें रन आउट कर दिया। तीन ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर नौ रन है।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू
फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले ओवर में कप्तान चमारी अटापट्टू और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी की सलामी जोड़ी ने बिना किसी नुकसान के तीन रन बनाए हैं। दूसरे ओवर में श्रीलंका ने चार रन जोड़े और दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।

IND-W vs SL-W T20 Live: श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि इस पिच पर 130-135 रन का स्कोर अच्छा होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतः शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका महिला: चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हर्षिता मांडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।

महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच है। पिछले महीने श्रीलंका की पुरुष टीम ने यह खिताब जीता था और अब महिला टीम भी यह टूर्नामेंट अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि, श्रीलंकाई टीम अब तक महिला एशिया कप नहीं जीत पाई है। अब तक कुल सात बार महिला एशिया कप का आयोजन हुआ है और शुरुआती छह बार भारतीय टीम ने यह खिताब जीता। वहीं, 2018 में बांग्लादेश की टीम चैंपियन बनी।

श्रीलंकाई टीम चार बार एशिया कप का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन हर बार उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस बार लंकाई टीम इतिहास बदलने की कोशिश करेगी। वहीं भारत की कोशिश पांचवीं बार एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर सातवीं बार खिताब जीतने की होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button