Health

इन 5 चीजों से बढाएं अपनी इम्यूनिटी, कोरोना और फ्लू के वायरस से बचाएंगी ये 5 चीज

कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि देश में दूसरी लहर का पीक निकल चुका है, लेकिन अभी भी देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारत में अब तक इस वायरस के कई म्यूटेंट सामने आ चुके हैं। इसकी वजह से संक्रमण कई गुना तेजी से फैल रहा है। इस बीच लोगों में कोरोना को लेकर डर बना हुआ है और हर इंसान पूरी तरह से सतर्क है। इस बीच लोगों को कई तरह की सावधानियां रखने की सलाह दी जा रही है। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

हमारे शरीर की इम्‍यूनिटी हमें बाहरी संक्रमण से बचाती है। हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कोरोना से लेकर हर तरह के वायरस और सिजनल फ्लू से शरीर का बचाव करती है। यहां हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनको अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।

1. ताजे फल और सब्जियां सबसे जरूरी

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हमें अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड को शामिल करना चाहिए। इसके लिए रोज के भोजन में प्याज, लहसुन, अदरक के साथ हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा विटामिन सी, बी और ई से भरपूर खाना खाना चाहिए।

2. चक्रफूल से भी बढ़ती है इम्यूनिटी

चक्रफूल जिसे स्‍टार एनिस के नाम से जाना जाता है। इसकी मदद से आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। इसे आप सब्जियों के अलावा अपनी सुबह की चाय में डालकर भी पी सकते हैं।

3.फर्मेंटेड फूड

फर्मेंटेड फूड आपकी आंतों को हेल्‍दी रखते हैं। आपकी आंतों में कई बैक्‍टीरिया ऐसे भी होते हैं, जो आपके शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। इनको स्‍ट्रॉन्‍ग बनाने में ये फर्मेंटेडफूड काफी काम आते हैं। इसके लिए आप कांजी, दही, डोसा आदि का सेवन कर सकते हैं।

4.प्रीबायोटिक फूड

प्रीबायोटिक फूड भी आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और हेल्दी चीजें शरीर को फायदा पहुंचा पाती हैं। इस वजह से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप बीमारियों से बचे रहते हैं।

5.विटामिन C से भरपूर खाना खाएं

कोरोनाकाल में विटामिन C का सेवन बहुत जरूरी है। इसके लिए नींबू, संतरे आदि का रोजाना सेवन करना चाहिए। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और आप आसानी से बीमारियों से बचे रहते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button