GadgetTechonologyTravelTrending Newsराष्ट्रीय

Auto Expo 2023: MG ने पेश की दुनिया की पहली हाइड्रोजन फ्यूल-सेल टेक्नोलॉजी वाली EUNIQ 7 MPV, 600 Km है रेंज

Auto Expo 2023: MG ने पेश की दुनिया की पहली हाइड्रोजन फ्यूल-सेल टेक्नोलॉजी वाली EUNIQ 7 MPV, 600 Km है रेंज

Auto Expo 2023: एमजी ने पेश की दुनिया की पहली हाइड्रोजन फ्यूल-सेल टेक्नोलॉजी वाली EUNIQ 7 MPV, 600 Km है रेंज देश के सबसे बड़े ऑटोमोटिव शो Auto Expo 2023 (ऑटो एक्सपो 2023) के दूसरे दिन भी सस्टेनेबिलिटी पर ज्यादा फोकस करने के साथ भारत में मोबिलिटी के भविष्य को शोकेस करते हुए MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी तीसरी पीढ़ी के हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी के साथ न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) (नई ऊर्जा वाहनों) (एनईवी) का प्रदर्शन किया।

MG Euniq 7 का डेब्यू

इसके साथ ही MG Euniq 7 जो कि एक 7-सीटर हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) लग्जरी MPV ने भारत में अपना डेब्यू किया। इस मॉडल की वैश्विक बाजारों में Maxus Euniq 7 के नाम से बिक्री जारी है। यह MG की मूल कंपनी SAIC के वैश्विक पोर्टफोलियो में एकमात्र पैसेंजर FCEV है जिसका उत्पादन हो रहा है। डायमेंशन की बात करें तो, Euniq 7 की लंबाई 5225 mm, चौड़ाई 1980 mm और ऊंचाई 1938 mm है और इसका व्हीलबेस 3198 mm है। एमपीवी में ब्रांड की एडवांस्ड FCEV टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

पावर और रेंज

MG Euniq 7 के पावरट्रेन सेटअप में 92kW फ्यूल सेल स्टैक शामिल है जो 201 bhp का पावर बनाने वाली स्थायी चुंबक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। इसमें 6.4 किलोग्राम की संचयी क्षमता वाले तीन हाइड्रोजन टैंक हैं। हाइड्रोजन को 70 MPa के प्रेशर में स्टोर किया जाता है और टैंक 3 से 5 मिनट में भर जाते हैं। फुल टैंक के साथ, Euniq 7 MPV 605 किमी तक की (NEDC साइकिल पर) रेंज का वादा करती है।

टॉप स्पीड

Euniq 7 MPV 4.9 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 150 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है।

कम तापमान में भी कर सकता है काम

ईंधन टैंक कार्बन फाइबर सुदृढीकरण से बने होते हैं जो 842 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान का सामना करने में सक्षम होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सिस्टम बेहद कम तापमान (-30 डिग्री सेल्सियस जितना कम) पर भी काम कर सकता है। कंपनी का कहना है, कम तापमान से इसकी रेंज पर कोई असर नहीं पड़ता है।

कंपनी के मुताबिक दुनिया की अग्रणी हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम ग्रीन, रिन्यूएबल पावर सोर्स (नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों) के आधार पर क्लीन और कुशल यात्रा प्रदान करने के लिए MG की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है।

हाइड्रोजन फ्यूल-सेल सिस्टम को पहली बार 2001 में फीनिक्स नंबर 1 फ्यूल-सेल व्हीकल प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया था। अब नई विकसित तीसरी पीढ़ी का फ्यूल-सेल सिस्टम, जिसे PROME P390 के रूप में भी जाना जाता है, इंटीग्रेटेड डिजाइन, हाई पावर डेंसिटी, हाई रिलायबिलिटी, उच्च विश्वसनीयता, और उत्कृष्ट पर्यावरण अनुकूलता जैसे अत्याधुनिक फीचर्स के साथ आता है।

92 किलोवाट के सिस्टम पावर के साथ, दुनिया की अग्रणी फ्यूल-सेल

टेक्नोलॉजी उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन करती है और कंफर्ट, फ्यूल इकोनॉमी और सर्विस लाइफ के लिए अहम परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स पर अच्छा प्रदर्शन करती है। PROME P390 के बुद्धिमान नियंत्रण एल्गोरिदम भी वाहन पर तेजी से प्रतिक्रिया और सटीक नियंत्रण प्रदान करते हैं। ईंधन-सेल प्रणाली का उपयोग ईंधन-सेल यात्री कारों, सिटी बसों, मध्यम और भारी ट्रकों और अन्य वाहन प्लेटफार्मों में किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button