Election NewsHOMEराष्ट्रीय

Panjab Result Live पंजाब में आप की सुनामी, भगवंत मान रिकॉर्ड 45 हजार वोटों से जीते; अमरिंदर 13 हजार और बादल 12 हजार वोटों से हारे

पंजाब में आप की सुनामी, भगवंत मान रिकॉर्ड 45 हजार वोटों से जीते; अमरिंदर 13 हजार और बादल 12 हजार वोटों से हारे

Panjab Result Live आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी अपना परचम लहरा दिया है। आप पंजाब में न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 13 हजार तो सुखबीर सिंह बादल 12 हजार वोट से चुनाव हार गए हैं।

मौजूदा CM चन्नी और कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है, लेकिन दोनों पार्टियां मिलकर भी आप के चौथाई हिस्से तक भी पहुंचती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं, भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है। ताजा रुझान यहां देखें…

  • आम आदमी पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान धूरी से रिकॉर्ड 45 हजार वोटों से जीत गए हैं।
  • आप की धमाकेदार जीत के बाद भगवंत मान थोड़ी देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
  • CM चरणजीत चन्नी ने कल कैबिनेट मीटिंग बुलाई है, वे कल ही राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं।
  • खरड़ से पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान जीतीं, वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं।
  • जालंधर सेंट्रल से आप के रमन अरोड़ा ने कांग्रेस के राजिंदर बेरी को 163 मतों से हरा दिया है।
  • कपूरथला सीट से कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस कैंडिडेट राणा गुरजीत सिंह चुनाव जीत गए हैं।
  • CM चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके कई मंत्री भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
  • अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
  • गिद्दड़बाहा से अकाली कैंडिडेट हरदीप डिंपी ढिल्लो ने ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 2 हजार वोटों से हराया।

केजरीवाल ने जीत पर बधाई दी
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान के साथ फोटो ट्वीट की। इसमें उन्होंने AAP की जीत को इंकलाबी बताया है।

कुल सीटें कांग्रेस AAP अकाली+ भाजपा+ अन्य
117 17 91 6 2 1

Show More

Related Articles

Back to top button