HOMEराष्ट्रीय

train running status शताब्दी, राजधानी, महाकोशल एक्‍सप्रेस सहित कई ट्रेनें चल रही लेट, देखें इनके नाम

train running status शताब्दी, राजधानी, महाकोशल एक्‍सप्रेस सहित कई ट्रेनें चल रही लेट, देखें इनके नाम

train running status शताब्दी, राजधानी, महाकोशल एक्‍सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट चल रही हैं कोहरे के कारण लगातार देरी से चल रही ट्रेनों का असर भोपाल जबलपुर कटनी रेल मंडल की गाड़ियों पर भी पड़ रहा है।

गुरुवार को रानी कमलापति से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12001 शताब्दी एक्सप्रेस को 45 मिनट की देरी से चलाया गया। रानी कमलापति से शताब्दी को दोपहर 3.15 की जगह शाम चार बजे रवाना किया गया।

इसके अलावा हजरत निजमुद्दीन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस को भी 1.45 घंटे रीशेड्यूल किया गया। इसके पूर्व नई दिल्ली से रानी कमलापति के बीच चलने वाली 12002 शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे पांच मिनट की देरी से दोपहर 3.45 पर रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंंची। रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी के अलावा जबलपुर से चलने वाली 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को 1.30 घंटे रीशेड्यूल कर चलाया गया।

इसके अलावा दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से भोपाल होकर चलने वाली तीन गाड़ियां साढ़े तीन घंटे की देरी से चली। इसके कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल कोहरे के कारण गाड़ियां देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। इस कारण ट्रेनों को दूसरी ओर चलाने से पहले रीशेड्यूल किया जा रहा है।

रीशेड्यूल के बाद समय

1. 12190 महाकौशल एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन दोपहर 2.33 दोपहर 3.55

2. 12191 श्रीधाम सुपरफास्ट हजरत निजामुद्दीन दोपहर 2.05 शाम 5.35

3. 22222 राजधानी एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन शाम 4.55 शाम 6.40

22181 जबलपुर निजामुद्दीन जबलपुर दोपहर 3.30 शाम 5 बजे

Show More

Related Articles

Back to top button