Tuesday, November 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की

Amit Shah केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की। पीतांबरा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि चीन युद्ध के दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी यहां पूजा कर चुके हैं।

Amit shah in mp Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह सोमवार को चुनाव प्रचार के तहत उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी श्री रवि शर्मा के समर्थन में झांसी जनसभा के लौटने के बाद मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया।

 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के दतिया के आगमन पर हवाईपट्टी पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राठखेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय, जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र बुधौलिया, भाण्डेर विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरोनिया, श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री आलोक डंगस ने पुष्पगुच्छ भेंटकर श्री शाह का स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने यहां से पार्टी नेताओं के साथ पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की और देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की।