Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Akhilesh Yadav Resign अखिलेश का सांसद पद से इस्तीफा, योगी ने MLC छोड़ी

Akhilesh Yadav resign from Azamgarh Lok Sabha । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि अखिलेश यादव ने सांसदी छोड़ने का फैसला किया है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से विधायक बने थे और ऐसे में उन्हें किसी एक पद सांसद या विधायक को छोड़ना पड़ा। अखिलेश ने सांसद का पद छोड़ने का फैसला किया है।

योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा

योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गोरखपुर से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद सभापति को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

लोकसभा स्पीकर को सौंपा इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लोकसभा पहुंचे और उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंपा। अब अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं। अखिलेश यादव भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक होने के लिए विधानसभा में बने रहना चाहते हैं। अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद अगले 6 महीने के भीतर आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp