News24you

News you are looking for

अजाक्स कटनी ने किया जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत

अजाक्स कटनी ने किया जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत

कटनी। मध्य प्रदेश अज़ाक्स संघ कटनी के जिला महासचिव पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 02 अगस्त को नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह मरावी का जिला अज़ाक्स संघ कटनी की ओर से फूल माला बुके देकर स्वागत सम्मान किया गया एवं कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर चर्चा हुई जिसका निराकरण शीघ्र करने हेतु संघ को आश्वासन दिया गया है।

स्वागत कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे पूर्व अध्यक्ष सोहन लाल चौधरी, जय कुमार चौधरी सुग्रीम सिंह मरावी, चंद्रभान बौद्ध मनोज श्रीवास, मनोज दहिया, भूपत सेमा, अजीमुद्दीन शाह कपिल मनहर, चंद्रहास आर्मो, गुलाब परस्ते, सुजान सिंह ठाकुर, हर प्रसाद चौधरी, अनिल दीवान आदि की उपस्थिति रही है।