Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Aircraft Crash: जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ मिग-21 लड़ाकू विमान

Aircraft Crash भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान आज शाम राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो (Mig-21 Crash In Jaisalmer) गया. सूत्रों के मुताबिक विमान में मौजूद पायलट की तलाश की जा रही है. अब तक पायलट का कुछ भी पता नहीं चल सका है. बतादें कि 25 अगस्त को भी वायुसेना का मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान बाड़मेर में ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हालांकि विमान का पायलट सुरक्षित था. लेकिन आज हुए हादसे में पायलट (Searching For Pilot) का अब तक कुछ भी पता नहीं तल सका है. पायलट की तलाश की जा रही है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसलमेर में शुक्रवार रात भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जैसलमेर के एसपी अजय सिंह ने बताया कि सैम थाना क्षेत्र के डेजर्ट नेशनल पार्क इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. एसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस (Rajasthan Police) मौके पर पहुंच गई है और वह भी दुर्घटनास्थल की ओर जा रहे हैं. ये कोई पहली बार नहीं है जब वायुसेना का विमान हादसे का शिकार हुआ है. इससे पहले भी मिग-21 विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp