Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीयविदेश

Air India Express Flight के इंजन में लगी आग, अबू धाबी में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार थे 184 यात्री

Air India Express Flight बड़ा विमान हादसा होते बच गया। केरल आ रही इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट के इंजन में अचानक आग लगने के बाद अबू धाबी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें 184 यात्री सवार थे। विमान के इंजन में आग लगने के बाद विमान सुरक्षित उतारा लिया गया है। इस बारे में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी दी है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विमान में सवार थे 184 यात्री

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से आ रही फ्लाइट IX348 में 184 यात्री सवार थे। विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के बाद आग लग गई थी। विमान के पायलट ने जैसे ही आग की लपटों को देखा तो उसने विमान की अबू धाबी में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। सभी यात्री अब सुरक्षित है और हादसे के कारणों के बारे में जांच की जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp