News24you

News you are looking for

अफवाह पर मारपीट करने वाले आरोपी किया गिरफ्तार ,पहुंचे जेल

अफवाह पर मारपीट करने वाले आरोपी किया गिरफ्तार ,पहुंचे जेल

 

कटनी। थाना रंगनाथनगर पुलिस ने भीड़ को अनियंत्रित कर “चोर-चोर” की अफवाह पर एक निर्दोष युवक से मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे संदीप कोल पिता राजकुमार कोल (उम्र 19 वर्ष), निवासी बावली टोला, अपनी बहन के घर पाठक वार्ड से लौट रहे थे। इसी दौरान वंशस्वरूप वार्ड के कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर चोरी की झूठी अफवाह फैलाकर गाली-गलौज व मारपीट की। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और क्षेत्र में अशांति का माहौल बन गया।

सूचना पर रंगनाथनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदीप कोल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि वह मात्र अपनी बहन के घर से लौट रहा था। घटना के दौरान रिंकू ठाकुर, अन्नू सोनखरे, अमित बर्मन और डब्बू सोनखरे द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

*पुलिस की अपील*

पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं और किसी भी संदिग्ध स्थिति में खुद न्याय करने की बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते शांति बनाए रखना सभी का कर्तव्य है।