Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Accident मोटर सायकिल सवार बोरिंग मशीन के ट्रक में जा घुसा, मौत

Accident कटनी– स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के हाइवे 30 स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक मोटर सायकिल सवार बोरिंग मशीन के ट्रक में जा घुसा।

जानकरी में बताया गया कि मृतक हीरालाल बसोर पिता चुन्नीलाल बसोर 22 वर्ष कृपालपुर मैहर निवासी जो कि जबलपुर से शादी समारोह से दहेज में मिली मोटर सायकल को लेकर बापस मैहर की तरफ जा रहा था तभी स्लीमनाबाद के पास सड़क हादसे में मौत हो गयी।

 

दूल्हे के जीजा की मौत

स्लीमनाबाद शुक्रवार की दोपहर रिलायंस पंप की पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में जबलपुर से सरला नगर मैहर वापस लौट रहे मोटरसाइकिल में सवार दूल्हे के जीजा की मौत हो गई घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जबलपुर में विवाह समारोह से वापस लौट रहे दूल्हे के जीजा हीरालाल पिता चुन्नीलाल उम्र 27 वर्ष निवासी कृपाल नगर सतना की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई वही मोटरसाइकिल में सवार कामता बसोर 24 वर्ष सतना महक बसोर 12 वर्ष सरला नगर को मामूली चोट आई है दहेज में मिली होंडा शाइन गाड़ी को लेकर दूल्हे का जीजा और उनका भाई व भांजी मोटरसाइकिल में सरलानगर की ओर जा रहे थे कि स्लीमनाबाद रिलायंस पंप के पास कटनी से जबलपुर की ओर जा रहे बोरिंग मशीन ट्रक क्रमांक टी‌एन 64 सी 9986 के चक्के के नीचे आ जाने से हीरालाल की मौत हो गई और बाइक में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई है

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्लीमनाबाद पुलिस स्टॉप के एस आई राकेश पटेल डी एस मार्को ए एस आई सतीश जाटव प्रधान आरक्षक अंकित दुबे राजा साहू सुभाष दुबे व तेजभान सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया शव को पोस्टमार्टम हेतु स्लीमनाबाद भेजा गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp