News24you

News you are looking for

AAP का दावा: महंगाई के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन छेड़ने की रूपरेखा तैयार

AAP का दावा: महंगाई के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन छेड़ने की रूपरेखा तैयार

AAPआम आदमी पार्टी ने देश में बढ़ती भीषण महंगाई के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन छेड़ने की रूपरेखा तैयार की है। आज एक पत्रकार वार्ता में AAP आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह दावा किया।

इस पत्रकार वार्ता में AAP जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया की केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार ने देश के कुछ अपने चहेते उद्योगपतियों का दस लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया है एवं 5 लाख करोड़ रुपए का टैक्स माफ कर दिया है।

आज देश का 15 लाख करोड़ रुपए निजी हाथों में जाने से देश की आम जनता मध्यम वर्गीय के कंधों पर केंद्र सरकार ने बोझ बढ़ाया है और अपना व्यक्तिगत दोस्ताना रिश्ता निभाया है इसी वजह से केंद्र सरकार व भाजपा की राज्य सरकारों द्वारा आम जनता के खाने पीने की वस्तुओं पर टैक्स लगाया जा रहा है, डीजल पेट्रोल व अन्य वस्तुएं महंगी हो गई है।

शासकीय स्कूल शासकीय अस्पतालो को बंद करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। आम जनता रात दिन मेहनत करके छोटी-छोटी चीजें बाजारों से खरीदती है जिस पर जीएसटी व तमाम तरह के टैक्स लगती है जिससे सरकार का खजाना भरता है।

आम आदमी पार्टी ने इसके विरोध में मोदी जी के नाम पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर इसका कड़ा विरोध करेगी श्री मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि चहेते उद्योग पतियों को कर्ज व र्टेक्स माफ किया गया है उनके नाम उजागर किए जाएं एवं माफ की गई राशि को तत्काल निरस्त कर उस राशि को पुनः भारत सरकार के खजाने में जमा कराया जाए जिससे आम जनता पर पड़ने वाले इस बेवजह के बोझ से कुछ राहत मिलेगी एवं जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं को बेहतर कर सुचारू रूप से चलाया जा सके।

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, श्रीमति शशि प्रभा तिवारी, जिला सचिव गुप्तेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, विनय लोधी, रवि कांत राय, श्याम, अभिषेक,बजाज सुदामा इडनानी, सदानंद तिवारी, ऋषभ पटेल आदि साथी उपस्थित रहे।