Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEखेल

Tokyo Olympic 2020 Live गोल्फ में पदक से चूकी अदिति अशोक, कांस्य के लिए आज दम दिखाएंगे बजरंग पूनिया

टोक्यो Tokyo Olympic 2020 Live । ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन अभी तक आशा के मुताबिक नहीं रहा है। हालांकि इस बार कई खिलाड़ियों ने ज्यादा से ज्यादा क्वालीफाई राउंड पार किए और सफलता के करीब पहुंचे। हॉकी में जहां महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन तीरंदाजी और निशानेबाजी में भारत पदक नहीं पा सका। आज ओलंपिक खेलों का 16वां दिन है और भारत में अपने कुछ खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। भाला फेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल के लिए खेलेंगे, वहीं बजरंग पूनिया कांस्य पदक के लिए अपना दम दिखाएंगे।

पदक से चूकीं अदिति अशोक

भारत की गोल्फर अदिति आज पदक से चूक गई। उनसे भारत को पदक का काफी उम्मीद थी। फाइनल राउंड में न्यूजीलैंड की खिलाड़ी को हराते हुए भारत की अदिति ने अब T1 (टाई 1) यानी संयुक्त पहला स्थान बना लिया था, लेकिन आज हुए मुकाबले में अदिति अशोक चौथे स्थान पर रही। इससे पहले अदिति अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सिल्वर की दौड़ में बनी हुई थी और शनिवार सुबह अच्छी शुरुआत भी की थी, लेकिन अंतिम समय में चौथे स्थान पर पहुंच गई।

आज भारतीय खिलाड़ियों के मुख्य मुकाबले

कुश्ती (पुरूषों का 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच), दोपहर, 3:15 बजे

खिलाड़ी : बजरंग पूनिया

एथलेटिक्स (पुरुष भाला फेंक फाइनल) : शाम 04:30 बजे

खिलाड़ी : नीरज चोपड़ा

अन्य मैच गोल्फ (महिलाओं का व्यक्तित्व स्ट्रोक प्ले चौथा दौर), सुबह, 03:00 बजे खिलाड़ी : अदिति अशोक और दीक्षा डागर

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp