Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Cabinet Meeting: 7 अगस्त तक बढ़ी ट्रांसफर की तारीख, प्रदेश में दंत चिकित्सकों की भी होगी भर्ती

भोपाल । सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसफर की तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त किया गया है। 30 जुलाई को सीएम सभी जिलों के कलेक्टरों से समीक्षा बैठक करेंगे। इसी महीने में 25 लाख डोज लग चुके हैं, खजुराहो और अमरकंटक में श‍त-प्रतिशत डोज लग चुके हैं। मध्य प्रदेश में 70 हजार से अधिक टेस्ट होने की वजह से कोविड नियंत्रण में है। बैठक में वाणिज्यकर विभाग द्वारा 31 जुलाई 2021 तक लागू देशी मदिरा प्रदाय व्यवस्था तीन माह के लिए बढ़ाया गया है। लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के द्वारा दंत चिकित्सकों के पदों को भी मंजूरी दी गई है। इसमें संयुक्त संचालक दंत स्वास्थ्य और उपसंचालक दंत स्वास्थ्य के एक-एक पद, संभागीय कार्यालय स्तर पर उप संचालक दंत स्वास्थ्य के सात पद, शहरी क्षेत्र में जिला चिकित्सालय में दंत विशेषज्ञ के 34 पद, दंत चिकित्सक के 46 पद निर्मित किए जाने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 330 सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों में दंत चिकित्सक के 330 पद निर्मित किए जाएंगे।

7 अगस्त को अन्न उत्सव

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जो अन्न उत्सव का कार्यक्रम 7 अगस्त को होगा उसकी विस्तार से जानकारी और समीक्षा की। मध्य प्रदेश में 25 हजार 435 दुकानों पर यह कार्यक्रम होगा, कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए 100 लोगों से ज्यादा लोगों को राशन नहीं दिया जाएगा। नवंबर तक फ्री राशन योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम होगा। इसमें सांसद, विधायक, मंत्री और केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, स्वयं सीएम भी एक दुकान पर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में हर दुकान के लिए एक नोडल अधिकारी तय होगा।

बैठक से पहले सीएम ने कही यह बात

मंत्रिमंडल की बैठक से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन के मामले में 2 करोड़ 42 लाख लोगों को पहला डोज लगा चुके हैं। दूसरा डोज 47 लाख 30 हजार के आसपास लगा हैं। एमपी वैक्सीनेशन महा अभियान लगातार जारी है। जुलाई में अब तक 25 लाख डोज वैक्सीनेशन के लग चुके हैं, टेस्ट पर्याप्त होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, इसके अंतर्गत 7 अगस्त को अन्न उत्सव का कार्यक्रम संपन्न होने वाला है। यह बहुत महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री जी इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले हैं। 25 हजार 4 सौ 35 दुकानों पर यह कार्यक्रम संपन्न होने वाला है।

 

कोरोना के प्रोटोकाल का भी पालन करना है। ये उत्सव का कार्यक्रम है। प्रसन्नता और आनंद के साथ लोग अन्न लेने पधारें। सतर्कता समिति और समाजसेवी जैसे वैक्सीनेशन करने निमंत्रित करने गए थे वैसे जाएं, कार्यक्रम 11 बजे शुरू होगा। टीकाकरण के मामले में खजुराहो, अमरकंटक में शत प्रतिशत हो गया है। कल से हमने प्रतीकात्मक स्कूल खोले हैं, पालक की अनुमति लेकर ही आना है। कोविड-19 के प्रोटोकाल की व्यवस्था भी शिक्षा विभाग करे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp