Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीयविदेश

Afghanistan ने शेयर की 1971 की वो तस्वीर, जिसे देख पाकिस्तान को लगी मिर्ची

पाकिस्तान भले ही कितना भी ऊंचा क्यों न उड़ ले, लेकिन कभी न कभी उसे अपने मुंह की ही खानी पड़ती है। तालिबान का समर्थन कर रहे पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरूल्लाह सालेह ने ऐसा तंज कसा है, जिसके बाद से पाकिस्तानियों को अब कुछ दिनों तक तो नींद ही नहीं आने वाली। इतिहास का वो दौर तो आज भी किताबों में पढ़ने को मिलता जाता है जब पाकिस्तान आर्मी ने भारत के सामने खुद को संरेडर कर दिया था। आज वह दौर एक बार फिर से लोगों के सामने आ गया और पाकिस्तानियों की बोलती बंद हो गई।

जी हां अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरूल्लाह सालेह ने पाकिस्तानी सेना की भारतीय फौज के सामने सरेंडर की तस्वीर अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होनें लिखा है कि हमारे इतिहास में कभी ऐसी तस्वीर नहीं है और न कभी होगी। हां कल कुछ पल के लिए उस वक्त मैं हिल गया था, जब हमारे ऊपर से गुजरते हुए राॅकेट कुछ मीटर की दूरी पर गिरा था। पाकिस्तान के प्रिय ट्वीटर हमलावरों, तालिबान और आतंकवाद आपके उस घाव पर मरहम नहीं लगाएगा, जो घाव आपको इस तस्वीर से मिले होगें। कोई और रास्ता तलाशिए’’। बतादें कि पाकिस्तान पूरी कोशिश में लगा है कि अफगानिस्तान पहले जैसी स्थिति में पहुंच जाए इसके लिए वह तालिबान का समर्थन कर रहा है।

 

जब भारत ने पाकिस्तान को हराया था

सालेह द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर 1971 के समय की है, जब पाकिस्तान और भारत एक-दूसरे के खिलाफ खड़े थे। तब पाकिस्तान को भारत के हाथें मिली हार का सबूत है यह फोटो। भारत से बुरी तरह शिकस्त खाया हुआ पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे। उस समय पाकिस्तान के 80 हजार से ज्यादा सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उसके बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने भारतीय सेना प्रमुख के सामने सरेंडर के कागजात पर हस्ताक्षर किए थे। पाकिस्तान की हार से जुड़ी इसी तस्वीर को शेयर कर अफगानी उप राष्ट्रपति ने तंज कसा है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp