News24you

News you are looking for

आपके नाम में छिपा है हर समस्या का समाधान

आपके नाम में छिपा है हर समस्या का समाधानहर व्यक्ति की एक नाम राशि होती है। और वह इसी नाम राशि के अनुसार भगवान की आराधना करें तो उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती हैं।

आपके नाम में छिपा है हर समस्या का समाधानमेष राशि: इस राशि के जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना अति उत्तम है ऐसा करने पर उनके बिगड़े हुए कार्य बन जाते हैं।

आपके नाम में छिपा है हर समस्या का समाधानवृष राशि: वृष राशि के जातक अमूमन जिद्दी स्वभाव के होते हैं इसलिए शिव आराधना से इनकी यह समस्या दूर हो सकती है।

आपके नाम में छिपा है हर समस्या का समाधानमिथुन: यदि इस राशि के जातक सरस्वती चालीसा का पाठ करें। तो उनकी समस्याओं का जल्द ही निराकरण होगा।
आपके नाम में छिपा है हर समस्या का समाधान

कर्क: कर्क राशि के जातकों को शिव चालीसा का पाठ हर सोमवार को करना चाहिए। यह शुभ होता है।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के जीवन में संघर्ष बहुत होता है यदि यह जातक दुर्गा चालीसा पाठ करें तो उनका संघर्ष कम होगा और सफलता मिलेगी।
आपके नाम में छिपा है हर समस्या का समाधान

कन्या: कन्या राशि के जातकों को गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए। यह पाठ यदि वह गुरुवार से शुरु करते हैं तो यह काफी सर्वोत्तम होगा।

तुला: शिव चालीसा का पाठ नियमित करने से तुला राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इसके अलावा वह भगवान श्रीकृष्ण की आराधना जरूर करें।

वृश्चिक: इस नाम राशि के जातकों की जिंदगी में उन्हें सफलता मिलने में वक्त लगता है। यदि वह हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें तो उनकी यह समस्या दूर हो सकती है।

धनु: दुर्गा चालीसा का पाठ करें। समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण होगा।

मकर: मकर राशि के जातकों को शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने पर उनकी सेहत बेहतर बनी रहती है।

कुंभ: कुंभ राशि के जातक कृष्ण की आराधना करें। इसके अलावा नियमित सरस्वती चालीसा का पाठ करें। जिंदगी में जरूर बदलाव आएगा।

मीन: मीन राशि के जातक कार्यों के प्रति लापरवाह होते हैं। इसलिए उन्हें गणेश जी की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने पर उनकी यह समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *