News24you

News you are looking for

1500 साल पुरानी ममी के पैरों पर है एडिडास का जूता

1500 साल पुरानी ममी के पैरों पर है एडिडास का जूतालंदन। इंटरनेट पर रोचक लेकिन निराधार बातों की कोई कमी नहीं है। हर रोज ऑनलाइन कोई न कोई ऐसी बात सामने आती है, जो लोगों को रोचक लगती है। इंटरनेट पर वायरल हो रहा ताजा मामला 1500 साल पुरानी एक ममी का है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह एडिडास के बूट पहने हुए है।
पुरातत्वविदों ने एक ऐसी महिला की ममी खोजी है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह करीब 1500 साल पहले मर चुकी थी। अजीब बात यह है कि वह कुछ ऐसा पहने हुए दिख रही है, जो एडिडास जूते की तरह लग रहा है।
इस ममी को अल्ताई पर्वत में लगभग 10,000 फीट ऊंचाई से खोदकर निकाला गया है। अब लोग इस महिला द्वारा पहने हुए एडिडास के जूते को लेकर क्रेजी हो रहे हैं। मगर, कुछ चीजों पर अगर आप ध्यान देंगे, तो सारा माजरा साफ हो जाएगा।
जूते में दिख रही स्ट्रिप्स को लेकर लोगों का दावा है कि वे एडिडास के जूते हैं। इस ब्रांड के जूतों में इसी तरह की डिजाइन होती है। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि यह टाइम ट्रैवल का मामला है। मगर, जरा ध्यान से देखिए। आप जूतों में तीन स्ट्रिप्स को साफतौर पर देख सकते हैं।
एडिडास में तीन से ज्यादा स्ट्रिप्स नहीं होती हैं। इसके साथ ही लेदर से उन स्ट्रिप्स को छिपाया नहीं जाता है। यदि आप इस तस्वीर को गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि यह सैंडल की तरह दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *