News24you

News you are looking for

MP के इन संभागों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Weather Forecast Update: फिर से बदला मौसम, मध्यप्रदेश में 11 अक्तूबर को हल्की से भारी बारिश होने के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Weather) में मौसम में बदलाव के साथ मानसून (Monsoon 2021) तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में  झारखंड के साथ दक्षिणी मध्यप्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसके चलते 2-3 दिनों में भी मानसून के जबलपुर और इंदौर पहुंचने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटे में भोपाल समेत गरज चमक और तेज हवाओं के साथ एक दर्जन से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश (Rain) हुई। मौसम विभाग (Weather Department)  ने आज  15 जून 2021 को 10 संभागों में गरज चमक के साथ एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (Weather Forecast) ने अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, होशंगाबाद, शहडोल, रीवा और सागर संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ कही कही बारिश की संभावना जताई गई है। इन संभागों के जिलों में बिजली चमकने और गिरने के साथ 30-40 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, गुना, श्योपुरकलां जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग (Weather Update) की मानें दक्षिणी मध्यप्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है और एक सिस्टम झारखंड में भी बना हुआ है, ऐसे में दोनों सिस्टम के कारण अगले 24 से 48 के बीच जबलपुर में में मानसून के पहुंचने के आसार है। मौसम विभाग 14 से 18 जून तक संभाग में बेहतर बारिश होने की संभावना है।वही इंदौर में भी 2-3 दिन में मानसून के पहुंचने की संभावना है, हालांकि ग्वालियर में 20 के बाद पहुंचने के आसार है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: MP में सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक बन पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक हालत में कई गिरफ्तार

भारती मौसम विभाग IMD  (Weather Alert) के अनुसार- अगले 24 घंटे में यूपी, हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गोवा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।इसके अलावा, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश की भी संभावना है।बिहार में रेल अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे हफ्ते का मौसम Weather Update का पूर्वानुमान

  • अगले 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
  • अगले 48 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
  • मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) अब मध्य प्रदेश में भोपाल, नौगांव, से होकर गुजर रही है।
  • 15 जून, 2021 को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
  • 16 जून, 2021 को मध्य प्रदेश (MP Weather) में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में अनेक स्थानों पर एवं पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना है।
  • 17 जून को मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा एवं पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
  • 18 जून 2021 से 20 जून 2021 तक मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों से अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना है।