News24you

News you are looking for

Shivraj Cabinet: कोरोना योद्धा और विशेष अनुग्रह योजना को मिल सकती है मंजूरी

Shivraj Cabinet: कोरोना योद्धा और विशेष अनुग्रह योजना को मिल सकती है मंजूरी

Shivraj Cabinet: भोपाल । कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जान जोखिम में डालकर मैदानी मोर्चा संभालने वाले कर्मचारियों के लिए सरकार ने कोरोना योद्धा योजना एक अप्रैल से 31 मई 2021 तक लागू करने का निर्णय लिया। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए मंगलवार को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना के अनुसमर्थन का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग वर्ष 2030 तक के लिए पोषण नीति विचार के लिए रखेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बैठक में दस से ज्यादा विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें सभी नियमित,स्थायीकर्मी, दैनिक वेतनभोगी, तदर्थ, संविदा, आउटसोर्स, अन्य शासकीय सेवक की कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को विशेष अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, एक अप्रैल से 31 मई 2021 तक कोरोना योद्धा लागू रखी जाएगी।

 

कोरोना संक्रमण के खिलाफ कार्य के दौरान मृत्यु पर पूर्व से चिह्नित कर्मचारी के स्वजनों को पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कुपोषण को दूर करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण नीति 2020-30 तैयार की है। इसे बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें किचन गार्डन योजना के माध्यम से फल और सब्जी के पौधे एवं बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में इसके अलावा अन्य विषयों पर विचार होगा।