News24you

News you are looking for

School Reopen in MP जून से स्कूल की कक्षाएं प्रारंभ करने की योजना

School holidays in october 2022

School Reopen in MP। कोरोना संक्रमण का असर कम होते ही स्कूलों में करीब एक माह के अवकाश के बाद एक बार फिर से जून से कक्षाएं प्रारंभ करने की योजना है। हालांकि यह क्लासरूम की व्यवस्था फिलहाल आनलाइन मोड पर ही संचालित होगी।

वहीं दूसरी और शिक्षा अधिकारी ने भी बैठक लेकर प्राचार्यों से परीक्षा परिणामों एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। बताया जाता है सीबीएसई से जुड़े कई स्कूलों में जहां 10 जून के बाद से आनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया जा रहा है तो वहीं स्कूल शिक्षा विभाग भी दूरदर्शन और रेडियो का सहारा ले रहा है। इसके लिए मॉड्यूल तैयार किए जा रहे है जिसका संचालन शुरू हो सके। बताया जाता है फिलहाल नियमित कक्षाओं के संचालन शुरू करने की स्थिति में शासन स्कूल शिक्षा विभाग तैयार नहीं है।

ऐसे में दूरदर्शन-रेडियो के माध्यम से कक्षाओं की शुरुआत की जाएगी। 15 जून से कक्षा नौवीं से बारहवीं के लिए शैक्षिक कार्यक्रम क्लासरूम का दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारण शुरू किया जाएगा बताया जाता है इसके लिए पाठ्य सामग्री से संबंधित विषय वस्तु के वीडियो तैयार कराए जा रहे हैं। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री दूरदर्शन के माध्यम से सप्ताह में 5 दिन दी जाएगी। प्रत्येक कक्षा के लिए एक एक घंटे का प्रसारण किया जाएगा।

15 जून से सुबह 8 बजे से 12 बजे तक का स्लॉट कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक कार्यक्रम क्लास रूम के प्रसारण हेतु दूरदर्शन केंद्र भोपाल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। छोटी कक्षाओं के लिए भी रेडियो और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।