News24you

News you are looking for

जल्द भाजपा संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी

जल्द भाजपा संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रविवार को समाप्त हुए तीन दिवसीय मप्र दौरे के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं. प्रदेश सगंठन में बड़े स्तर पर बदलाव होने का संकेत खुद प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने दिया है. चौहान की मानें तो मप्र प्रवास पर आए शाह द्वारा दिए गए टिप्स और निर्देशों पर अमल करने के तहत संगठन में बदलाव किए जाएंगे.
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में तीन दिन के दौरे पर आए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विदाई के बाद संगठन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. एयरपोर्ट पर अमित शाह की विदाई के बाद प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने संगठन में बड़े बदलाव होने के संकेत दिए हैं. नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि अमित शाह के टिप्स और निर्देशों पर अमल होगा. अमित शाह का दौरा कारगर और सार्थक रहा. शाह के दौरे से संगठन को गतिशीलता मिलेगी. साथ ही संगठन शक्तिशाली होगा. नंदकुमार चौहान ने कहा कि अबकी बार मध्यप्रदेश में दो सौ पार के नारे पर काम होगा और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही बीजेपी की सरकार बनेगी.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शाह के दौरे और भाजपा के कामकाज के बारे में कहा कि प्रदेशों में भाजपा की सरकारें अच्छा काम कर रही हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *