Tuesday, October 27, 2026
Latest:
MADHYAPRADESHजबलपुरशहर

दो बेटियों का विवाह: शादी में 400 से अधिक पहुंच गए मेहमान फिर पुलिस की मौजूदगी में फेरे

जबलपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Covid-19) का खतरा बरकरार है, जिसकी रोकथाम के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहा है। लेकिन सरकार को जनता का सहयोग नहीं मिल रहा है। जहां जबलपुर में कोरोना के गहराते संकट के बीच शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए विवाह समारोह में 50 की जगह 400 लोग शामिल हुए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हनुमानताल थाना पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक राजेश सोनकर अपनी दो बेटियों का एक साथ विवाह करवा रहा था। शादी समारोह में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। हनुमानताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा मैदान में आयोजित शादी समारोह में 50 लोगों की अनुमति होने के बावजूद 400 से ज्यादा मेहमान आमंत्रित किए गए। कोरोना संक्रमण के दौरान शादी की शहनाई बज रही है जैसे ही यह सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर जाकर देखा कि मेहमानों की भारी भीड़ लगी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 188 आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित तमाम अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल को खाली कराया तो अपनी मौजूदगी में ही वरमाला सहित शादी के फेरे भी करवाएं, ताकि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp