Tuesday, November 24, 2026
Latest:
MADHYAPRADESHप्रदेश

भोपाल। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना की दूसरी लहर के संकट को देखते हुए सरकार ने प्रदेश की जेलों में बंदियों को 60 दिन की पैरोल देने का निर्णय लिया है। इस फैसले के मद्देनजर करीब 4500 बंदी पैरोल पर रिहा किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में कोरोना आपदा के दौरान ड्यूटी करते हुए शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को सरकार 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और अनुकंपा नियुक्ति देगी। इसके अलावा पुलिस के सेंट्रल वेलफेयर फंड से सरकारी सहायता के रूप में एक लाख रुपए की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।