अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शासकीय कन्या महाविद्यालय की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की
तपन निषाद/कटनी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कटनी द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय में नवीन महाविद्यालयीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई इकाई अध्यक्ष का दायित्व तनीषा सोनखरे और इकाई मंत्री का दायित्व भूमि बैरागी को सौंपा गया इस अवसर पर परिषद के अनेकों आयाम गतिविधियों के विभिन्न दायित्व महाविद्यालय की छात्राओं को दिए गए ।
अभाविप जिला संगठन मंत्री प्रिंस तिवारी द्वारा छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। साथ ही छात्राओं को शिक्षा, संस्कार, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
नवीन कार्यकारिणी के माध्यम से महाविद्यालय में छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा छात्रहित से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
अभाविप जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने बताया कि छात्राएं केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। साथ ही सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्यों को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करने का आह्वान किया।

