Thursday, November 19, 2026
Latest:
HOME

अक्षय नवमी पर महापौर ने महिला पार्षदों के साथ बाबा घाट पहुंचकर किया आंवला पूजन एवं दीपदान,मातृशक्ति से आत्मीय मुलाकात कर साझा की पर्व की खुशियां

तपन निषाद/कटनी- अक्षय नवमी के पावन पर्व पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने महिला पार्षदों के साथ बाबा घाट पहुंचकर विधि-विधान से आंवला पूजन किया तथा दीपदान कर नगरवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बाबा घाट पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का मनोहारी वातावरण देखने को मिला। पर्व के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें भी पूजन-अर्चन के लिए घाट पर उपस्थित रहीं।

महापौर श्रीमती सूरी ने पूजन के दौरान उपस्थित माताओं-बहनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी को अक्षय नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से स्नेहपूर्वक संवाद किया और सभी के साथ त्योहार की खुशियों के पल साझा किए।

महापौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व एवं त्योहार हमारी समृद्ध धार्मिक परंपराओं, आस्था और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। अक्षय नवमी का पर्व विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन आंवले के वृक्ष का पूजन एवं दीपदान कर नगर,परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की जाती है। ऐसे पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़े रहने के साथ ही आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी, श्रीमती रेखा तिवारी सहित,पूर्व पार्षद श्रीमती रचना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

Tapan Nishad

Tapan Nishad serves as the Senior Editor at News24you. With extensive experience in journalism and regional news coverage, he ensures that every story published on News24you adheres to the highest standards of fact-checking, accuracy, and editorial integrity before going live Contect: 7000052502 & 9993322038