Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEKATNI

सर्वधर्म जनसेवा समिति के प्रांतीय कार्यालय जाग्रति काॅलोनी में.सुश्री नन्ही बेटी आरिका तिवारी द्वारा तिरंगा फहराया गया

सर्वधर्म जनसेवा समिति के प्रांतीय कार्यालय जाग्रति काॅलोनी में.सुश्री नन्ही बेटी आरिका तिवारी द्वारा तिरंगा फहराया गया

कटनी/ सम्पूर्ण भारत वर्ष में आजादी का पर्व घर-घर तिंरगा हर घर स्वच्छता का संदेश लेकर आया इस तिंरगा अमृत महोत्सव के रूप में 80 वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम तिलक काॅलेज रोड स्थित जाग्रति काॅलोनी में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बेटियों के मुख्य अतिथ्य तिंरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम किया जा रहा है* *और इस वर्ष भी देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया

कार्यक्रम मे विशेष रूप से साज सज्जा. रंग रोगन एंव रंग बिंरगी गुब्बारों और फूलों से विशेष साज सज्जा की गई कार्यक्रम मे विशेष सराहनीय सहयोग , अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास अधीक्षक ए के मेहरा एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वधर्म जनसेवा समिति प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सैनी ने की विशिष्ट अतिथि भरत सिंह. वयोवृद्ध मातृशक्ति रामबाई पटेल.प्रमोद कुमार पटेल सहित विशेष आंमत्रित सदस्य अमित निषादराज . सभी ने सर्वप्रथम मां भारतीय एंव बापू महात्मा गांधी के तैलय चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर तिरंगे को सलामी दी और सुश्री नन्ही बिटिया रानी अरिका तिवारी द्वारा तिंरगा फहराया गया और रंग बिरंगे गुब्बारे छोडे गये तत्पश्चात राष्ट्रीय गान गाया साथ ही तिंरगे को सलामी दी गई इस पुनीत अवसरपर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अतिथियों का स्वागत रोली तिलक व बैंच लगाकर उन्हे सम्मानित किया .सर्वधर्म समभाव सामाजिक समरसता ही हमारे भारत की जीन तिरंगा हैं और भारत का सम्मान तिरंगा है यह बात अधीक्षक ए के मेहरा ने कही और इसी अवसर पर अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि हमारे देश के हर वीर जांबाज सपूतों का कफन तिंरंगा है और हर देशवासियों की जान तिंरंगा है कार्यक्रम के अंत मे सभी उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरित किया गया

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp