
आयोजित परपल प्रतियोगिता में देवांश राजपूत ने बनाया अपना अब्बल स्थान
कटनी /उपगरीय क्षेत्र न्यू कटनी जंक्सन के जैन कॉलोनी स्थित दा रायल पाँम पब्लिक स्कूल में आयोजित परपल डे प्रतियोगिता में केजी वन का होनहार छात्र देवांश सिंह राजपूत ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आयोजित परपल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।नर्सरी से लेकर केजी टू तक के इस विद्यालय में अध्ययनरत नवनिहालों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा छोटे छोटे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने हेतु तरह तरह की आकर्षक प्रतियोगितायें, आये दिन विद्यालय में आयोजित करके नन्हें मुन्हे बच्चों का हौसला बढ़ाते रहते हैं । इसी कड़ी में सप्ताह के सभी दिनों को कलरडे के रूप में निर्धारित कर बच्चों को उक्त तिथि में उसी अनुरूप वेशभूषा , साज सज्जा, पाठन पाठन, खान पान और उनके आचरण को शामिल कर बच्चों की भरपूर तैयारीऔर सक्रिय रूप से भागीदारी का निष्पक्ष आँकलन कर उनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर,पुरुस्कार दिया गया।इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा नृत्य,गायन प्रस्तुत करने सहित उन्हें मंच में बुलाकर मंच साझा करने का शुभ अवसर भी विद्यालय परिवार द्वारा प्रदान किया गया ।शाला में समय समय पर आयोजित होने वाले कार्यकर्मों पर अभिभावकों द्वारा विद्यालय प्रबंधक श्रीमती रजनी मिश्रा और जुगल मिश्रा सहित कार्यरत सभी शिक्षकों की सराहना करते हुए,इस तरह की गतिविधियों को बालकेंद्रित हित की संज्ञा से नवाजे । इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों और संस्था संचालकों के मध्य की दूरी एक परिवारिक रूप में तब्दील होते हुए देखी गयी।








