Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEKATNI

हावड़ा मेल 12322 में महिला का प्रसव, बच्चे को जन्म दिया रेलवे डाक्टरों ने कराया सुरिक्षत प्रसव

 

हावड़ा मेल 12322 में महिला का प्रसव, बच्चे को जन्म दिया रेलवे डॉक्टरों ने कराया सुरक्षित प्रसव

कटनी। ट्रेन नंबर 12322 हावड़ा मेल में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। चलती ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जिससे कुछ समय के लिए यात्रियों और रेलवे स्टाफ में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही रेलवे के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचे और महिला व नवजात की स्थिति का दोबारा मेडिकल चेकअप किया गया। प्राथमिक जांच में दोनों की हालत स्थिर पाए जाने के बाद एहतियातन महिला और नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टरों की सतर्कता और समय पर मेडिकल सहायता के कारण प्रसव सुरक्षित रूप से संपन्न हो सका। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने भी मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए सहयोग किया।

फिलहाल महिला और नवजात को आगे के इलाज और निगरानी के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp