Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

मध्यप्रदेश कवयित्री अवार्ड से सम्मानित हुई रचनाकार समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी

कटनी।  विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा भोपाल मे मध्यप्रदेश कवयित्री सम्मान समारोह एंव बुआजी की कविताएँ पुस्तक का लोकार्पण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दुष्यंत कुमार स्मारक सभागार में मंच के संस्थापक एंव समारोह के मुख्य अतिथि श्री राघवेन्द्र ठाकुर एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री आशा जाकड इंदौर ने की विशिष्ट अतिथि शिक्षाप्रद वरिष्ठ कवयित्री डाॅ ऊषा पांडेय कटनी एंव डाॅ रेणु श्रीवास्तव भोपाल अतिथि ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. कार्यक्रम में मां सरस्वती की वंदना.कवयित्री अनुराधा अंनत द्वारा प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ विनीता प्रजापति एंव अनुराधा अंनत द्वारा संचालित किया गया.तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन मंच भोपाल की इकाई की अध्यक्ष डॉ रेखा भटनागर द्वारा किया गया।

इस सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथियों द्वारा लेखक श्री जे एस यादव द्वारा रचित प्रकाशित पुस्तक बुआजी की कविताएँ का लोकार्पण किया गया एंव मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली विभिन्न राज्यों और जिले की कवित्रियों को गोल्डन पोयट्री अवार्ड से मंचासीन अतिथियों के करकमलों द्वारा सम्मानित किया।

इस पुनीत पावन अवसर पर कटनी जिले की प्रतिभाशाली मध्यप्रदेश कवयित्री अवार्ड डाॅ श्रीमति ऊषा पांडेय,श्रीमति शशि शुक्ला,श्रीमति कांता भौमिया श्रीमति ऊषा नौगरिया सहित समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी को गोल्ड मेडल, शील्ड ,पुस्तक एंव सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया..इस सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश डायमंड पोयट्री अवार्ड से सम्मानित रचनाकार,मध्यप्रदेश नारी गौरव सम्मान रचनाकार , राष्ट्र भाषा रत्न सम्मान रचनाकार,मध्यप्रदेश गोल्डन पोयट्री अवार्ड सम्मान रचनाकार एंव मध्यप्रदेश कवयित्री अवार्ड रचनाकार को विश्व हिन्दी मंच के संस्थापक एंव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया ..

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp