HOMEKATNIMADHYAPRADESH

उत्तराखंड हरिद्वार रुड़की में राष्ट्र विभूति सम्मान से सम्मानित हुई समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम

कटनी। उत्तराखंड रुड़की में 2 नवंबर 2025 को राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह का आयोजन फोनिक्स यूनिवर्सिटी में संपन्न किया गया। यह आयोजन अच्छा कला संस्कृति पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी रुड़की के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इसमें भारत देश के लगभग सभी राज्यों से 150 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय विभूतियां चयनित की गई थी। इस कार्यक्रम में कटनी जिले की जानी-मानी समाज सेविका अधिवक्ता मंजूषा गौतम चयन किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहीद ए आजम भगत सिंह के भतीजे डॉक्टर किरनजीत सिंह सिंधु एवं कार्यक्रम के आयोजक श्री संजय वत्स जी के द्वारा शाल एवं पगड़ी पहनाकर सर्टिफिकेट मोमेंटो एवं उपहार सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button