Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

अभिनव काव्यांश मंच का वार्षिक महोत्सव सफल संपन्न

ग्वालियर – अभिनव काव्यांश मंच द्वारा ग्वालियर में 29 अक्टूबर को वार्षिक अधिवेशन, पुस्तक लोकार्पण, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।
इस समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिष्ठित रचनाकारों तथा स्थानीय कवियों ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ।

प्रथम सत्र में सर्वप्रथम मंच संस्थापिका श्रीमती शिमला लक्ष्मी प्रिया श्री कमलेश कुमार शर्मा ने अतिथियों के सानिध्य में माँ शारदे का दीप प्रज्जवलित कर आव्हान किया तथा कोटा से पधारी कवयित्री मधु मनमौजी द्वारा मधुर कंठ से मॉं शारदे वंदना प्रस्तुत की गई।
तत्पश्चात कार्यक्रम अध्यक्ष – श्री जगदीश तोमर (वरिष्ठ साहित्यकार ,पूर्व निदेशक प्रेमचंद्र सृजन पीठ उज्जैन) का श्रीफल, अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया इसी क्रम में मुख्य अतिथि – श्री श्री 1008 परमपूज्य श्री संतोषानंद सरस्वती जी महाराज ( महामंडलेश्वर हनुमान सत्संग धाम ग्वालियर एवं एकादश रुद्रपीठ हरिद्वार) विशिष्ट अतिथि – श्री राकेश शर्मा (से. नि. अधिकारी सीमा सुरक्षा बल ग्वालियर म.प्र.) तथा श्री राज कुमार सोनी राज जी वरिष्ठ साहित्यकार (बाराबंकी लखनऊ) का भी सम्मान किया गया।

दिल्ली से पधारी साहित्यकार सहसंयोजिका श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय स्नेह द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत उद्बोधन प्रेषित किया गया। प्रथम सत्र के कार्यक्रम का श्रेष्ठ संचालन श्री राम लखन शर्मा अंकित द्वारा किया गया। तत्पश्चात अगले क्रम में अतिथियों के कर कमलों द्वारा प्रथम पुस्तक अभिनव काव्यांश मंच के प्रबुद्ध साहित्यकारों की उत्कृष्ट रचनाओं का साझा संग्रह ‘अभिनव काव्यांजलि’तथा द्वितीय पुस्तक श्रीमती शिमला शर्मा लक्ष्मी प्रिया द्वारा रचित ग़ज़ल संग्रह ‘यादों से गुफ़्तगु ‘ का लोकार्पण किया गया तथा पुस्तक की भूमिका का वाचन कोटा से पधारी साहित्यकार मंच प्रभारी श्रीमती दीप्ति राजोरा एवं कवि रामलखन शर्मा अंकित द्वारा किया गया।

अंत में पटल प्रमुख -श्रीमती शिमला लक्ष्मी प्रिया तथ पटल अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार शर्मा द्वारा समस्त सम्मानित अतिथियों व साहित्यकारों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp