HOMEKATNIMADHYAPRADESH

कर्मचारीयों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कलेक्टर कटनी की रहेगी प्राथमिकता अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के पदाधिकारियों को मिला आश्वासन

कटनी। अधिकारीयों और कर्मचारियों को प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए, जिला कलेक्टर कटनी द्वारा कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे निष्ठा और ईमानदारी से संपादित करने पर विशेष जोर दिया गया। गत दिवस अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के संस्थापक सरमन तिवारी के नेतृत्व में मोर्चा में सम्मलित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों द्वारा जिले के मुखिया से भेंट कर जिले के कर्मचारियों की स्थानीय स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर तक की समस्याओं के निराकरण की दिशा में समुचित सहयोग की उम्मीद जताई गयी। जिस पर नवागत जिला कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा प्रतिनिधि मंडल को अ श्वसत किया गया कि, वे जिले के अधिकारीयों -कर्मचारीयों की हर ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की दिशा में उनका भरपूर सहयोग करेंगे।

जिले के जागरूकअधिकारी-कर्मचारीयों द्वारा कलेक्टर कटनी की कर्मचारी हितैषी सोच पर उनके प्रति कृतज्ञता दर्शाते हुए, उन्हें भरोसा दिलाये कि शासन द्वारा शुरू की गयी हर योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिये वे निरंतर जनता -जनार्दन के प्रति अपनी जबाबदेही का भलीभांती सुचारु ढंग से निर्वहन करते हुए, उनके नेतृत्व में जिले का नाम रोशन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर कटनी से सौहार्द पूर्ण वातावरण में मुलाखात कर गाँधीवादी तरीके से इन्हें गुलदस्ता भेंटकर कर्मचारी जगत की समस्याओं से जिले के मुखिया को अवगत कराने वालों में संयुक्त मोर्चा के संस्थापक सरमन तिवारी,जिलाध्यक्ष आर. के. बत्रा,मोर्चा प्रवक्ता और बिकलांग बल के प्रांतीय संरक्षक मार्तण्ड सिँह राजपूत,अनुसूचित जाति जन जाति छात्रावास अधिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश मेहरा,राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय जैन,हरप्रीत ग्रोवर उर्फ़ लक्की, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशीष उरमलिया, गणेश शंकर गर्ग, शिवकुमार सोलंकी, मनीष दीक्षित,अरविन्द गुप्ता,पेंशनर्स संघ के प्रान्ताध्यक्ष प्रमोद मिश्रा सहित दर्जनों पदाधिकारीगण शामिल रहे।

Show More
Back to top button