HOMEKATNIMADHYAPRADESH

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय वीरभद्र माली बने बिहार प्रदेश के छपरा जिले में तरैया विधानसभा विस्तारक

कटनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी जिला उपाध्यक्ष अजय वीरभद्र माली को बिहार प्रदेश के छपरा जिले के तरैया विधानसभा विस्तारक बनाया गया है। अजय वीरभद्र माली पूर्व में एबीवीपी में विभिन्न पदों में कार्य किया हैं। उसके बाद में युवा मोर्चा में कार्य करे रहे है। उनके कार्य और संगठन में निस्वार्थभाव को देख कर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय जबलपुर जिले की सिहोरा विधानसभा विस्तारक बनाया गया था जिसमें उनके द्वारा अच्छा कार्य किया जिससे भाजपा की भारी मतों से सिहोरा विधानसभा में जीत हुई थी। श्री माली की इस लगन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व में उनको एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बिहार प्रदेश के छपरा जिले का विधानसभा तरैया में उनको विस्तारक के रूप में भेजा है।

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव की दृष्टि से कटनी जिले से एकमात्र अजय वीरभद्र माली को ही यह जिम्मेदारी दी गई है जिसमें जिला संगठन एवं प्रदेश संगठन का उनके द्वारा आभार किया है।

Show More
Back to top button