Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

सेवार्थ विद्यार्थी कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ

कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कटनी इकाई द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी गतिविधियों की श्रृंखला में, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी के मुख्य द्वार के समीप सार्वजनिक प्याऊ (जलमंदिर) का शुभारंभ किया गया।

इस पुनीत कार्य का उद्घाटन एक भव्य समारोह के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक विनय बाजपेई जी, के.पी. यादव जी एवं माधुरी गर्ग जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नरसिंहपुर विभाग के संगठन मंत्री वसुंधरा सिंह जी, विभाग संयोजक सीमांत दुबे जी, जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी जी एवं नगर मंत्री संजय कुशवाहा जी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के छात्रगण उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। परिषद द्वारा यह प्रयास सामाजिक सेवा एवं जनहित में अनुकरणीय पहल है, जो युवाओं को सेवा भावना से प्रेरित करता है।

कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्वक एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ तथा उपस्थित जनों ने विद्यार्थी परिषद की इस पहल की सराहना की।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp