Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

बाबा साहब अंबेडकर को नमन करने पहुंचा संयुक्त मोर्चा संघ

कटनी। गत दिवस बाबा साहेब अंबेडकर की134वीं जयंती पर जिला स्तर पर आयोजित हुई वृहद शोभा यात्रा और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिले के सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के पदाधिकारी गणों ने अपनी उपस्थिति दर्शाते हुए,समाज को यह बताने में सफल हुए कि बाबा साहब को किसी विशेष जाति व संवर्ग से जोड़कर देखना कुत्सित और दूषित मानसिकता का परिचायक है. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संस्थापक पं. सरमन तिवारी, प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत, सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर,जिला अध्यक्ष आर.के.बत्रा और महामंत्री सुनील मिश्रा के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहब को नमन करने हेतु हाऊसिंग बोर्ड कालोनी स्थित आयोजित समारोह स्थल पर पहुंचे मोर्चा के पदाधिकारीयों ने स्पष्ट किये कि अंबेडकर महान थे, महान हैं और हमेशा महान रहेंगे।

शिक्षित समाज का सपना साकार करने हेतु पूरी ऊर्जा से कार्य करने वाले भीम के जैसे विद्वान की तुलना किसी अन्य महापुरुष से की ही नहीं जा सकती.बाबा का कथन था, कि पैरों में जूता हो न हो ये चलेगा, पर हाथ में पुस्तक और कॉपी किताब होना नितांत आवश्यक है. संयुक्त मोर्चा के वक्ताओं ने हाथ में पेन को अंबेडकर की देन बताये.इस अवसर पर सभी संवर्ग के हजारों लोग आपसी सामंजस्य और भाई चारे के तहत जिले में ऐतिहासिक एकता का परिचय देते हुये, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन लाल चौधरी और वर्तमान जिलाध्यक्ष रामगोपाल धुर्वे के नेतृत्व में बाबा साहब के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को हाथों हाथ लिये .संयुक्त मोर्चा से जुड़े सभी पदाधिकारिओं ने कार्यक्रम में गगनभेदी नाराओं के मध्य संविधान निर्माता के तैल्य चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर आदिवासी सांस्कृति से सराबोर रंगारंग मंचीय कार्यक्रमों का भरपूर लुफ्त उठाये।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp