HOMEKATNIMADHYAPRADESH

महिलाओं को दिया गया कृषि उद्यमी प्रशिक्षण, जैविक खेती के फायदे की दी जानकारी

कटनी। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओं को स्वावलंबी आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित विकासखंड विजय राघवगढ़ के ग्राम पंचायत चरी के पंचायत भवन में कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी के प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वय सुनील रजक के सहयोग से प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में जलवायु परिवर्तन से फसलों में प्रभाव मौसम मिट्टी के प्रकार मिट्टी परीक्षण जैविक खेती केंचुआ खाद फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण अनाज दलहन तिलहन फसलें उद्यानिकी के अंतर्गत सब्जी फूल एवं फल की खेती औषधीय पौधे सिंचाई प्रबंधन उन्नत कृषि यंत्र पशुपालन बकरी पालन पौध प्रसारण आदि कृषि से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जलवायु परिवर्तन से तापमान में वृद्धि सूखा बाढ़ एवं कृषि उत्पादन प्रभावित हो रहा है के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग से भूमि मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान तथा जैविक खेती के फायदे की जानकारी दी गई विभिन्न जैविक जैविक खादों एवं कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में सकुन पटेल बिन्नो बर्मन सुशीला पटेल सरिता सिंह करिश्मा कोल नीलम पटेल कृष्ण दहायत पिंकी दहायत एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button