News24you

News you are looking for

Breaking Katni भाजपा ने बहोरीबंद विधानसभा के तीन मण्डलों के अध्यक्ष बदले

Breaking Katni भाजपा ने बहोरीबंद विधानसभा के तीन मण्डलों के अध्यक्ष बदले

Breaking Katni भाजपा के बहोरीबंद विधानसभा के तीन मण्डलों के अध्यक्ष बदले गए हैं। पूर्व अध्यक्षों को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की अनुमति, जिला प्रभारी संजय साहू के अनुमोदन उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपक सोनी टण्डन ने बहोरीबंद विधानसभा में मंडल अध्यक्ष और जिला कार्यसमिति में नवीन दायित्व दिए हैं।

जिसमें स्लीमनाबाद मंडल में लक्ष्मीकांत शुक्ला दीपू को नवीन मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बिलहरी में अमित पुरी एवं बहोरीबंद में लोकेश श्रीवास्तव को मण्डल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वश्री इंद्रकुमार पटेल, बलराम यादव एवं सुनील गुप्ता को नया जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।