Monday, October 26, 2026
Latest:
HOME

कटनी से सटे टाइगर रिजर्व बांधवगढ़ नेशनल पार्क के घुनघुटी वन परिक्षेत्र में मिला बाघ का शव

कटनी से सटे टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क बांधवगढ़ के सामान्य वनमण्डल का वन परिक्षेत्र घुनघुटी के बलवाई बीट में मुड़ना नाला के पास बाघ का शव मिलने से हडकंप मच गया। बाघ की मौत की खबर के बाद वन अमला हरकत में आया। वही सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि बाघ मौत करंट के लगने से हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जानकरी यह भी निकल कर सामने आ रही है कि डॉग स्क्वाड ने ग्राम ओदरी और बलवई से दो संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया है साथ ही घटनास्थल से बिजली के तार भी मिले है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे घुन घुटी वन परिक्षेत्र में यह कोई पहली घटना नहीं है इसके पहले भी बाघों की मौत यहां होती चली आ रही है। एक और जहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अपनी अधिक बाघों की संख्या के लिए पूरे विश्व भर में सुर्खियां बटोर रहा है वही घुनघुटी वन परीक्षेत्र भी बाघों की मौत के आंकड़े में लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp