Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

8 दिन पहले ब्याह कर आई दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जिंदा जला दिया

UP के एटा में आठ दिन पहले ब्याह करके घर आई दुल्हन ने अपने पति को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने खौफनाक खुलासा किया है। बताया कि उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी की गई इसलिए मार दिया।

बगैर मर्जी के घर वालों ने की थी शादी

घटना मलावन थाना क्षेत्र के निगोह हसनपुर गांव की है। यहां बुधवार की रात दुष्यंत कुमार चौहान की जलाकर हत्या करने के बाद पुलिस ने नवविवाहिता संजना और उसके आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि वह किसी अन्य व्यक्ति से प्यार करती थी। जबकि, घरवालों ने उसकी शादी अधेड़ से कर दी। इसके चलते उसने पति को मारने की यह खौफनाक योजना बनाई। योजना के मुताबिक उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में मृतक दुष्यंत के मामा ने मुकदमा दर्ज कराया है।

दुष्यंत की पहली पत्नी से हुई बेटी सौम्या ने बताया कि मां ने हत्या करने से पहले शाम को हम लोगों को मैथी-आलू की भुजिया सब्जी में नशीली दवा खिलाई थी। युवक जवाहर तापीय परियोजना में कंपनी में कार चालक के रूप में काम कर रहा था। वह काम से रात करीब नौ बजे लौटा था। इसके बाद उसे भी नशीली दवा खिलाई गई। हत्या का षड्यंत्र पहले से रचा गया। पत्नी ने सुनियोजित तरीके से बेहोश कर जिंदा जला दिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp