Tuesday, November 10, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

भाजपा परिवार में महापौर प्रीति सूरी का पुनः स्वागत, हम सब मिलकर लिखेंगे विकास की इबारत: दीपक सोनी टण्डन

कटनी। भारतीय जनता पार्टी परिवार में पुनः शामिल हुईं कटनी की महापौर प्रीति संजीव सूरी को जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने पुनः बीजेपी के परिवार में शामिल होने पर बधाई शुभकामनाएं दीं हैं। उनके साथ शामिल हुए पार्षद गणों को भी बधाई दी है।

जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि महापौर प्रीति सूरी के आगमन से कटनी में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। सरकार एव नगर सत्ता के बीच समन्वय मजबूत होगा जो चहुमुखी विकास के लिए आवश्यक है। श्री टण्डन ने कहा कि हमारे लोकप्रिय सांसद तथा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार निरन्तर प्रदेश में विकास की नित नई इबारत लिख रही है।

महापौर नगर सरकार के मुखिया होते हैं ऐसे में प्रदेश सरकार तथा शहर सरकार के समन्वय का लाभ शहर को मिलेगा। श्रीमती सूरी संगठन के अहम पद पर थीं लिहाजा उनकी संगठनात्मक क्षमता का लाभ भी पार्टी को होगा। विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे निरन्तर सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ जिले में विकास की गंगा बहाने प्रयासरत हैं अब निगम से लेकर जिला पंचायत तक भाजपा के जनप्रतिनिधियों के कार्यों तथा समन्वित फहल का लाभ पार्टी को प्राप्त होगा। पुनः जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने प्रीति सूरी के भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई दी है। साथ उनके साथ भाजपा में शामिल तीनों पार्षदों का भी अभिनंदन किया है।