Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

बंद वाहन में धक्का लगा कर कर रहे थे चालू पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत

बंद वाहन में धक्का लगा कर कर रहे थे चालू, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत हो गई। मुंबई-आगरा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना बड़वानी जिले के अंतर्गत हुई। बताया जाता है कि एक लोडिंग वाहन में करीब नौ लोग सवार थे। राजमार्ग पर वाहन अचानक बंद होने से ये लोग वाहन में धक्‍का लगा रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने इन्‍हें कुचल दिया। इससे मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि चार लोग घायल हो गए।

कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि टक्‍कर के बाद मौके पर ही मृत लोगों के शरीर के अवशेष सड़क पर यहां-वहां बिखर गए थे। घटना देर रात हुई। इस वजह से बचाव कार्य में भी लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

हादसे में मृत और घायल लोग कहां के हैं अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए समीप के अस्‍पताल भेजा है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp