Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

irctc indian railway जबलपुर से दौराई चलेगी उर्स स्पेशल ट्रेन, आज 27 जनवरी से शुरू होंगे आरक्षण

irctc indian railway जबलपुर से दौराई के बीच चलेगी उर्स स्पेशल ट्रेन के आज 27 जनवरी से आरक्षण शुरू होंगे।रेलवे द्वारा अजमेर में आयोजित 811वें उर्स मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 01707/01708 जबलपुर-दौराई-जबलपुर के मध्य दो-दो ट्रिप उर्स स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इस उर्स स्पेशल ट्रेन में 27 जनवरी 2023 से रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से दौराई उर्स स्पेशल ट्रेन 28 एवं 30 जनवरी 2023 को जबलपुर स्टेशन से 9:10 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा 10:33 बजे, दमोह 12:00 बजे, सागर 13:05 बजे, बीना मालखेड़ी 14:03 बजे, गुना 18:35 बजे, रुठियाई 19:18 बजे, सोगरिया 22:00 बजे, सवाई माधोपुर 23:35 बजे पहुंचकर अगले दिन जयपुर 2:15 बजे, किशनगढ़ 3:43 बजे, अजमेर 4:40 बजे और 5:30 बजे दौराई स्टेशन पहुँचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01708 दौराई से जबलपुर उर्स स्पेशल ट्रेन 29 एवं 31 जनवरी 2023 को दौराई स्टेशन से 11:45 बजे प्रस्थान कर अजमेर 12:00 बजे, किशनगढ़ 12:43 बजे, जयपुर 14:55 बजे, सवाई माधोपुर 17:50 बजे, सोगरिया 19:35 बजे, रुठियाई 22:33 बजे, गुना 23:05 बजे पहुंचकर अगले दिन बीना मालखेड़ी 1:28 बजे, सागर 2:25 बजे, दमोह 3:35 बजे, कटनी मुड़वारा 06:15 बजे और 8:50 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp