Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEJOBSराष्ट्रीय

Agniveer Result अग्निवीर (क्लर्क) के अभ्यर्थीयों का परिणाम घोषित

Agniveer Result सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अग्निवीर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने मिला। इसकी परीक्षा पर तमाम सवालों के बावजूद युवाओं ने उत्साह से भागीदारी की। अब अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम आना शुरू हो गया है। गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को ही अग्निवीर (क्लर्क) के अभ्यर्थीयों का परिणाम घोषित हो गया है। प्रदेश के 13 जिलों से 170 अभ्यर्थीयों ने अग्निवीर(क्लर्क) बनने के लिए 15 जनवरी को ग्वालियर के आर्मी पब्लिक स्कूल में परीक्षा दी थी।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनके परीक्षा परिणाम आना शुरू हो गए हैं। गुरुवार को सबसे पहले अग्निवीर कलर के अभ्यर्थियों का परिणाम आया है, परीक्षा देने वाले 170 अभ्यर्थियों में से 31 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। यहां देखें रिजल्ट्स शीट

Agniveer Result

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp