Sunday, October 25, 2026
Latest:
बॉलीवुडHOMEराष्ट्रीय

Pathaan Movie का विरोध नहीं करेगी VHP, बोली- बदलाव सही हैं

Pathaan Movie का विरोध नहीं करेगी VHP, बोली- बदलाव सही हैं। विहिप (विश्व हिंदू परिषद) प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा है, फिलहाल विहिप फिल्म का विरोध नहीं करेगी। हमारी पहले की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए फिल्म में किए गए बदलाव सही हैं। फिल्म देखने के बाद अगर हमें कुछ भी आपत्तिजनक लगता है तो हम फिल्म का विरोध करने पर पुनर्विचार करेंगे।
शाहरुख खान की इस फिल्म में देशभक्ति का तड़का लगा है। पठान में जंग देश पर अपनी जान कुर्बान करने वाले सिपाही और देश के दुश्मनों के बीच की कहानी दिखाई गई है। यही वजह है कि इस फिल्म में कईं ऐसे डायलॉग हैं, जिनमें देशभक्ति साफ झलकती है।
शाहरुख खान के फैन्स इसलिए भी रोमांचित हैं कि 4 साल के लंबे वक्त के बाद किंग खान ने सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे दी है।

Pathaan Movie Release: Read Latest Updates

Pathaan फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एडवांस बुकिंग में बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ चुकी इस फिल्म का पहला शो हाउसफुल बताया गया है। सिनेमाघरों के बाहर शाहरुख खान के फैन्स की भारी भीड़ है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp