Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEजरा हट के

Viral Video मगरमच्छ ने एक छलांग में जकड़ा ड्रोन, महिंद्रा बोले- प्रकृति के आगे टेक्नोलॉजी फेल

Viral Video: उद्योपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन ऐसा कुछ ट्वीट करते हैं, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। साथ ही उनके मोटिवेशनल पोस्ट यूजर्स को पसंद आते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन ने ट्विटर पर शेयर किया है।

एक छलांग में जकड़ा ड्रोन

ड्रोन की स्पीड कम होने की देर थी। एक ही पल में मगरमच्छ ने लंबी छलांग लगाई। इस उड़ते ड्रोन को अपने जबड़े में खींचा और पानी के अंदर तैरता हुआ निकल गया। आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर 12 सेंकड का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसमें एक तालाब के ऊपर ड्रोन उड़ता दिखाई दे रहा है। जैसे ही ड्रोन पानी के ऊपर उड़ने लगता है। एक मगरमच्छ उसकी दिशा में आगे बढ़ता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह ड्रोन रुकता भी है।

कैप्शन में लिखी ये बात

 

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो क्लिक के कैप्शन में बड़ी बात लिखी है। उन्होंने लिखा कि ये वीडियो क्लिप इस बात का सबूत है कि प्राकृतिक दुनिया हमेशा प्रौद्योगिकी पर विजय प्राप्त करेगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp